फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शराब के ठेके विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा

शराब के ठेके विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा
शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की कृष्णानगर कॉलोनी में नवनिर्मित शराब के ठेके के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं की मांग है कि उक्त ठेके को रिहायशी इलाके से हटाकर कहीं ओर खोला जाए। ठेके के विरोध में पहले में भी महिलाएं विरोध कर चुकी हैं।

करीब दस दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा कुंज कॉलोनी में एक शराब का ठेका खोला गया है। उक्त ठेके को लेकर कॉलोनी की महिलाओं में काफी रोष है। महिलाओं का आरोप है कि ठेका खुलने से न केवल नौजवान शराब की लत का शिकार हो रहेे हैं, बल्कि ठेके के पास जमा शराबी किस्म के लोग महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं। शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में कॉलोनी की महिलाएं ठेके पर पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने ठेके का शटर गिराकर बंद कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया कि बंद करने का आदेश डीएम ही दे सकती हैं। महिलाओं का कहना है कि वह डीएम से मिलकर मामले की शिकायत करेंगी। गौरतलब है कि जिस दिन ठेका खुला था, उस दिन भी महिलाओं ने मौके पर जाकर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed