फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लूट के इरादे से पशु व्यापारी को बंधक बनाकर खेत में डाला। नगदी नहीं मिलने पर की मारपीट

लूट के इरादे से पशु व्यापारी को बंधक बनाकर खेत में डाला। नगदी नहीं मिलने पर की मारपीट

Thu, 04 Apr 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से पशु व्यापारी को बंधक बनाकर खेत में डाला। नगदी नहीं मिलने पर की मारपीट
मवाना मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा। मवाना मार्ग पर कस्बे के निकट स्थित गैस गोदाम के समीप हथियारबंद पांच बदमाशों ने पशु व्यापारी को बंधक बनाकर लूट का प्रयास किया। नगदी नहीं मिलने पर व्यापारी को मारपीट कर बंधक बनाकर खेत में डाल गए। पुलिस एवं ग्रामीणों ने उसे बंधन मुक्त कराया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी।
कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी शहजाद पुत्र नूर मोहम्मद गांव नगला हरेरू से साइकिल पर सवार होकर देर शाम फलावदा लौट रहा था। वह पशुओं का कोराबार करता है। गैस गोदाम के समीप उसे दो बदमाशों ने बीड़ी माचिस मांगने के बहाने रोक लिया। दो बाइकों पर सवार होकर अन्य बदमाश भी पहुंच गए। पांच बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर नकदी मांगी। वारदात के दौरान बदमाशों ने कहा कि उसके पास चार लाख रुपए होने की जानकारी है। नगदी नहीं मिलने पर बदमाशों ने व्यापारी शहजाद को खेत में ले जाकर बांधकर डाल दिया। बदमाश उसका मोबाइल नहीं ले पाए। बदमाशों के जाने के बाद शहजाद ने परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी। परिजनों से यूपी 100 पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा उसे मुक्त कराया। घटना की सूचना थाने में दी गई है। वहीं, थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाइक चुराने का प्रयास
फलावदा। मंडप के बाहर से बिना नंबर की नई बाइक का ताला तोड़कर चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कानी पट्टी निवासी रिजवान ने दो तीन दिन पहले नई बाइक खरीदी है। अभी उसका नंबर नहीं मिला है। आज इस बाइक को लेकर रिजवान कस्बे के बाहर स्थित मंडप में शादी समारोह में शामिल होने गया। वह वापस आया तो उसने पाया कि एक युवक उसकी बाइक ले जा रहा था। उसने शोर मचा दिया। इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया तथा धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी ने अपना नाम अहमद पुत्र सरफराज निवासी अगवानपुर बताया। उसने बताया कि उसके साथ एक साथी और था। वह मौका पाकर फरार हो गया। उधर, थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही उसके साथी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed