{"_id":"5c954009bdec22144e5c2af9","slug":"181553285129-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में होली मनाकर घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क पर टूटकर पड़े एक जर्जर तार की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में राजपाल सैनी परिवार के साथ रहते थे। राजपाल के परिवार में पत्नी रीता, दो बेटे नीरज व अतुल और एक पुत्री हैं। बुधवार को होली के अवसर पर राजपाल मित्रों के साथ होली खेलने निकला था। लौटने के दौरान राजपाल सड़क के किनारे टूटे पड़े बिजली के एक तार की चपेट में आ गए। जिससे राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। राजपाल की मौत से गुस्साए गांव के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तार गत कई दिनों से वहां गिरा हुआ था। गांव के लोगों ने कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की। मगर, कर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्साए लोगों ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे व नौकरी की मांग की। हंगामे की बात सुनकर निवाड़ी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के परिजनों ने मामले में तहरीर दे दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं होली के दिन हुई परिवार के मुखिया की मौत के बाद राजपाल के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।