फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किया

शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किया

Wed, 06 Mar 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किया
देहात के लिए भी...
विज्ञापन

शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म कर किया वीडियो वायरल
परीक्षितगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज, फिर भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
पूर्व प्रधान के बेटे और उसके दो दोस्तों पर है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पहले शिक्षिका संग सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर नशे में धुत होकर उसकी वीडियो वायरल कर दी। करीब एक साल तक शिक्षिका का इसी वीडियो के आधार पर शोषण किया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़िता अफसरों से मिली और न्याय की गुहार लगाई।
परीक्षितगढ़ निवासी युवती ने बताया कि वह एक साल पहले तक क्षेत्र के ही स्कूल में पढ़ाती थी। एक दिन वह अपना मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए घर से निकली थी। उसे परीक्षितगढ़ मुख्य बाजार जाना था। उसने शार्टकट अपनाया। सुनसान जगह पर एक कार आकर रुकी। कार में एक गांव का परिचित शादाब और उसके दोस्त फरियाद और अनीस थे। शादाब ने उसे कार के पास बुलाया और अचानक कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद गाड़ी में डालकर कहीं ले गए। होश आने पर शादाब ने उसे मोबाइल में उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाई और कहा कि मुंह खोला तो बदनाम कर देंगे। इसके बाद तीनों युवक उसे वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन

इसी बीच फरियाद और अनीस कहीं चले गए। शादाब लगातार उसे शिकार बनाता रहा। फरवरी माह में शादाब ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। इसकी जानकारी लगते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ वह थाने पहुंची और तीनों के खिलाफ 17 फरवरी 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने उसके 164 के बयान भी दर्ज नहीं कराए। एसपी क्राइम डा. बीपी अशोक ने थाना परीक्षितगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एसपी क्राइम के आदेश पर इस मामले की विवेचना में थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी लगी है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- शिव दत्त, एसओ परीक्षितगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed