फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दसवीं की परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देते मुन्ना भाई को दबोचा

दसवीं की परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देते मुन्ना भाई को दबोचा

Sun, 17 Feb 2019 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
दसवीं की परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देते मुन्ना भाई को दबोचा
भाई की जगह परीक्षा देते हुए छात्र को पकड़ा
विज्ञापन

- जिला अल्पसंख्यक अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने छात्र को जेल भेजा, एक शिक्षक पर पैसे लेने का आरोप
खरखौदा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज में मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जसौरी स्थित मदरसा जामिया मदीनातुलूम अरेबिक कालेज का बोर्ड परीक्षा का सेंटर है। पहली पाली में एक छात्र अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं आरोपी छात्र के परिजनों ने उसी कालेज के शिक्षक पर फर्जीवाड़े के लिए मोटी रकम लेने का आरोप लगाया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में मुंडाली थाने के गांव जिसौरी स्थित मदरसा जामिया मदीनातुलूम अरेबिक कालेज का सेंटर खरखौदा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज में है। शनिवार सुबह 10वीं कक्षा के सापेक्ष ही मौलवी परीक्षा विषय दीनिमात सुन्नी निकाह उसुल निकाह की परीक्षा चल रही थी। जिसमें जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मौ. तारिक के नेतृत्व में टीम ने सेंटर पर छापा मारा। चेकिंग के दौरान अंकुर पाल पुत्र वीरेंद्र पाल के अनुक्रमांक पत्र पर संदेह हुआ। जांच में उक्त छात्र अपने छोटे भाई मनीष पाल के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। अल्पसंख्यक अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि मनीष मदरसा बोर्ड के साथ यूपी बोर्ड की परीक्षा में भी हिस्सा ले रहा है। इस दौरान थाने पहुंचे आरोपी छात्र के परिजनों ने बताया कि दूसरे की परीक्षा कराने के लिए इसी कॉलेज के एक शिक्षक ने उनसे मोटी रकम वसूली है। पुलिस ने उक्त शिक्षक को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक अधिकारी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर छात्र को जेल भेज दिया है।- सोमनाथ राय, कार्यवाहक थाना प्रभारी थाना खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed