{"_id":"5c68753cbdec2273a1356c44","slug":"181550349628-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार दंपति से एक लाख की नकदी, सोने चांदी के जेवर लूटे, महिला को बट मारकर स्कूटी से नीचे गिराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार दंपति से एक लाख की नकदी, सोने चांदी के जेवर लूटे, महिला को बट मारकर स्कूटी से नीचे गिराया
विज्ञापन
दंपती से एक लाख की नकदी, ज्वेलरी लूटी, महिला को घायल किया
- खरखौदा क्षेत्र के फफूंडा गांव के पास हुई घटना, बच्ची को गन प्वाइंट पर लिया
खरखौद। हापुड़ रोड फफूंडा गांव मंडप के सामने बदमाशों ने स्कूटी सवार दंपती की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर एक लाख की नकदी व ज्वेलरी लूट ली। विरोध करने पर महिला के सिर में तमंचे की बट मारकर नीचे गिरा दिया। पीड़ित द्वारा खरखौदा थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर निवासी मो. वकील पुत्र मो. समीर के अनुसार उसकी बहन हापुड़ में रहती है। शनिवार को उसे एक प्लाट का बैनामा करना था। जिस कारण वह सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी मो. शमीम, दो वर्षीय बेटी के साथ स्कूटी से हापुड़ जा रहे थे। हापुड़ रोड़ फफूंडा गांव स्थित विवाह मंडप के सामने पहुंचे। पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी को ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दो वर्षी बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर एक लाख की नकदी, सोने के कुंडल व 500 ग्राम की चांदी से भरा महिला का बैग लूूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला शमीम के सिर में तमंचे की बट मारकर स्कूटर से नीचे गिरा दिया। जिसमें महिला घायल हो गयी। घटना के बाद बदमाश मेरठ की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, पर कामयाबी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने खरखौदा थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
तहरीर पर मुकदमा दर्ज
घटना तो हुई है पहले पीड़ित कुछ कम रकम बता रहा था लेकिन बाद में एक लाख कर रकम बताने लगा। तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। --- सोमनाथ राय, कार्यवाहक थाना प्रभारी खरखौदा।