फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैलाश प्रकाश स्टेडियम में ए थलेटिक्स कोच को गोली मारी

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में ए थलेटिक्स कोच को गोली मारी

Fri, 17 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में ए थलेटिक्स कोच को गोली मारी
मेरठ।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को सरेशाम एथलेटिक कोच के सीने में गोली मार दी गई। इस दौरान स्टेडियम में करीब पांच-छह सौ खिलाड़ी थे, लेकिन तीनों हमलावर गोलियां बरसाते हुए स्टेडियम की दीवार कूदकर भाग गए। कोच ने एक सप्ताह पहले ही जान का खतरा बताया था। बार बार धमकियां मिल रही थी कि वो स्टेडियम छोड़कर चले जाएं, अन्यथा उनकी हत्या कर देंगे। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की, बावजूद पुलिस गंभीर नहीं हुई। हालत गंभीर होने पर कोच को जसवंत राय हॉस्पिटल से आनंद हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
खरखौदा के उलधन गांव निवासी संदीप रंधावा पुत्र डालचंद स्टेडियम मेें एथलेटिक कोच हैं। छह माह पूर्व संदीप का सहारनपुर से यहां तबादला हुआ था। बृहस्पतिवार शाम करीब 5:45 बजे संदीप स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करा रहा थे। इस दौरान वहां तीन खिलाड़ी शेखर भाटी, मनीष और अंशुल बंसल पहुंचे और शेखर ने संदीप के सीने से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इस पर संदीप जमीन पर गिर पड़े। यह देख स्टेडियम के खिलाड़ी हमलावरों के पीछे दौड़े, लेकिन वे स्टेडियम की दीवार फांदकर मवाना बस अड्डे की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही खिलाड़ियों ने संदीप को जसवंतराय हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। हालत गंभीर होने पर संदीप को आनंद हॉस्पिटल में रैफर किया गया है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी सिटी रणविजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम को लगा दिया है। कोच के परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed