{"_id":"5b6f4c084f1c1bee058b462f","slug":"181534020616-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के स्वागत में गैंगरेप का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम के स्वागत में गैंगरेप का आरोपी
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के स्वागत में शनिवार को भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। भाजपा नेता और ड्राइवर पर एक युवती ने अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए इंचौली थाने में केस दर्ज कराया था।
परतापुर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने 29 जुलाई को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते कहा था कि उसकी मुलाकात फेसबुक पर इंचौली निवासी जैब से हुई थी। इस बीच जब उसकी शादी होने को थी तो उसने जैब से बात करने से मना कर दिया था। आरोप है कि जैब ने उसे आखिरी बार मिलने की बात कहकर बुलाया। आरोप है कि उसके बाद जैब और विक्की तनेजा उसे फॉर्च्यूनर गाड़ी से हरिद्वार ले गए। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर वहां एक होटल में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन दोनों आरोपी उसके तेजगढ़ी चौराहे पर फेंक गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि इंचौली थाने में भाजपा नेता ने अपने सामने पुलिस से उसकी पिटाई करवाई थी। हालांकि पुलिस ने गैंगरेप के मामले को एक्सपंज करते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।