{"_id":"5ab2c39d4f1c1b01768b6919","slug":"181521664925-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुराचार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुराचार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। टीपी नगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में एक किशोरी से पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति की पत्नी और दो बच्चे बुधवार शाम घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने किशोरी को आवाज लगाकर चाबी देने के बहाने अपने घर बुलाया। किशोरी चाबी लेने गई तो उसने किशोरी को कमरे में खींचकर दुराचार का प्रयास किया। किशोरी ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संतराम के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर टीपी नगर के अनुसार किशोरी आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी। लेकिन उसने इस रिश्ते की भी लाज नहीं रखी।