{"_id":"5a7a0f934f1c1b84268b8e41","slug":"181517948819-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लगवाने के नाम लाखों की ठगी करने वालों की धरपकड़ के लिए दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टावर लगवाने के नाम लाखों की ठगी करने वालों की धरपकड़ के लिए दबिश
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा (मेरठ)।
पंजाब में टॉवर लगवाने के नाम पर आधा दर्जन लोगों से तीन लाख की ठगी कर ली गई। मंगलवार को पंजाब पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शिवलोक पुरी में दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि एक साल पूर्व कपिल शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा व अदिति शर्मा पुत्री सुकुमार शर्मा निवासी शिव लोक पुरी कंकरखेड़ा ने पंजाब में जाकर न्यूज पेपर में एक विज्ञापन दिया था। जिसमें कहा गया था कि अपने घरों व खेतों पर मोबाइल टॉवर लगवाएं और बदले में लाखों रुपये महीना कमाएं। लोगों को लालच देकर आरोपियों ने करीब आधा दर्जन लोगों से तीन लाख रुपये ठग लिए और फरार हो गए। दोनों के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के थाना नांगल में मुकदमा दर्ज है। मंगलवार को पुलिस ने कंकरखेड़ा थाना पुलिस के साथ शिवलोक पुरी में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार मिले।