{"_id":"5a625dfb4f1c1bca798b4b1d","slug":"181516396027-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्\nत्रीनगर और पांडवनगर में छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शास् त्रीनगर और पांडवनगर में छेड़छाड़
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ।
शास्त्रीनगर में एक छात्रा ट्यूशन पढ़कर स्कूटी से लौट रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोेगों की भीड़ लग गई। इससे पहले लोग मनचलों की घेराबंदी करते, वे फरार हो गए। छेड़खानी की शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस ने घटनास्थल पर जाना मुनासिब नहीं समझा। इसको लेकर पीड़ित परिवार ने थाने पर जाकर हंगामा किया और तहरीर देकर वापस लौट आए। थाना पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
दूसरी वारदात सिविल लाइन क्षेत्र के पांडवनगर में हुई। जहां पर एक महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी लोगों से माफी मांगकर वहां से रफूचक्कर हो गया। पुलिस नहीं पहुंची तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने वीआईपी ड्यूटी बताकर कार्रवाई नहीं की।