फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हार के बाद भिड़े प्रत्याशी और समर्थक, जमकर बवाल, पथराव

हार के बाद भिड़े प्रत्याशी और समर्थक, जमकर बवाल, पथराव

Sat, 02 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
हार के बाद भिड़े प्रत्याशी और समर्थक, जमकर बवाल, पथराव
मेरठ। पार्षद का चुनाव हारने के बाद देर रात सपा और युवा सेवा समिति समर्थित प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। धारदार हथियार चलने के साथ पथराव हुआ। कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। बवाल में सपा महानगर अध्यक्ष और सपा प्रत्याशी समेत दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमले सहित कई संगीन आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

वार्ड 49 से सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी के भाई अब्दुल फईम ने सपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। इसी वार्ड से युवा सेवा समिति ने शानू को चुनाव लड़ाया था। लेकिन दोनों ही चुनाव में हार गए। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे ईदगाह चौराहे पर चुनाव में हार-जीत को लेकर ही दोनों पक्ष के समर्थकों में मारपीट के बाद पथराव हो गया।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद गुस्साए शानू और उसके समर्थकों ने घर पर हमला बोल दिया। जिसमें सपा महानगर अध्यक्ष, उनका भाई अब्दुल फईम, महल, रोहिल आदि घायल हो गए। वहीं, शानू पक्ष के नदीम ने अब्दुल फईम, अब्दुल अलीम आदि पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथी अदनान को पीटते हुए कहा कि शानू की वजह से वे चुनाव हारे हैं। हमले में नदीम, अदनान, अनस आदि घायल हुए। एसओ देहली गेट ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज होगी। पथराव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में ही भिड़ गए दोनों पक्ष
मेरठ। सपा और युवा सेवा समिति समर्थित प्रत्याशी और उनके समर्थक देहली गेट थाने में पुलिस के सामने ही भिड़ गए। एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। हालांकि एसओ ने बताया कि समर्थक थाने के गेट के बाहर भिडे़ थे।
युवाओं को दौड़ाया, दुकानें बंद कराई
ईदगाह चौराहे के निकट हुए बवाल के बाद पुलिस ने जमा भीड़ को लाठियां लेकर गलियों में दौड़ाया। देर रात तक खुली दुकानों पर युवाओं को जमा देख पुलिस भड़क गई। पुलिस ने युवाओं को खदेड़ा और दुकानें बंद कराई। सपाइयों का जमावड़ा लगा
सपा महानगर अध्यक्ष के घर पर हमले की खबर पर सपा विधायक रफीक अंसारी सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ताओं का जिला अस्पताल में जमावड़ा लग गया। उन्होंने इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

नेता जी को छोड़ने गया था भतीजा
सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी ने बताया कि रात को उनके नेता आदिल चौधरी घर आए थे। उनका भतीजा सोनू उन्हें गेट तक छोड़ने गया था। उनके जाते ही शानू पक्ष ने उनके घर में हमला कर दिया। उन पर भी हमला किया गया।
खास बात
पत्ता मोहल्ला में सपा और युवा सेवा समिति के प्रत्याशी भिड़े
धारदार हथियार चले, सपा महानगर अध्यक्ष समेत कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed