{"_id":"5a04ae534f1c1b9f678ba414","slug":"181510256211-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्\nत्रीनगर से युवती का अपहरण, रिश्तेदार पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शास् त्रीनगर से युवती का अपहरण, रिश्तेदार पर आरोप
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर में रिश्तेदारी में आयी एक युवती का दो दिन पहले कार सवार रिश्तेदारों ने अपहरण कर लिया। परिजनों का आरोप है कि कार में एक सिपाही भी मौजूद था। कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया।
खतौली (मुजफ्फरनगर) में आवास-विकास कॉलोनी निवासी एक युवती शास्त्रीनगर स्थित के ब्लॉक में रिश्तेदारी में आयी थी। युवती के पिता का आरोप है कि मंगलवार को कार सवार चार लोगों ने शास्त्रीनगर से युवती का अपहरण कर लिया। जब वह शास्त्रीनगर पहुंचे तो घर पर युवती नहीं मिली। रिश्तेदार ने भी धमकी देते हुए कहा कि यदि कोई कार्रवाई की तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित पक्ष ने जान का खतरा जताते हुए युवती की बरामदगी की मांग की है। एसएसपी ने एसओ मेडिकल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- खतौली के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर किया हंगामा