{"_id":"59fcdae94f1c1bc8678b9271","slug":"181509743337-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर एल ब्लॉक में तेलंगाना पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगानगर एल ब्लॉक में तेलंगाना पुलिस का छापा
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना पुलिस गंगानगर एल ब्लॉक में छापा
गंगानगर। ठगी के मामले में शुक्रवार शाम तेलंगाना पुलिस ने एल ब्लॉक में छापा मारकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। गंगानगर एसओ आशुतोष कुमार के मुताबिक तेलंगाना पुलिस की पांच सदस्य टीम युवक से पूछताछ करने में जुटी है। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक तेलंगाना के एक युवक के फोन पर करीब दो साल से लोन दिलाने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। झांसे में आए युवक ने एक खाते में सात लाख रुपये जमा करवा दिए। युवक ने करीब छह माह पूर्व शिकायत दर्ज कराई। जांच में बैंक खाता गाजियाबाद स्थित एक बैंक का निकला। पीड़ित युवक के पास जिस नंबर से फोन किए गए थे वह नंबर गंगानगर निवासी युवक के फोन में इस्तेमाल किया गया था। वहीं युवक ने बताया कि उसने कुछ माह पूर्व यह मोबाइल किसी से खरीदा था। उसे जानकारी नहीं कि उससे पहले नंबर किसने प्रयोग किया।