फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रशीद नगर में गोकशी का भंडाफोड़, गोमांस बरामद

रशीद नगर में गोकशी का भंडाफोड़, गोमांस बरामद

Thu, 28 Sep 2017 03:11 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
रशीद नगर में गोकशी का भंडाफोड़, गोमांस बरामद
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रशीदनगर में मंगलवार आधी रात पुलिस ने एक मकान में दबिश दी तो वहां गोकशी होती मिली। इस मिनी कमेले से दो कटी हुई गाय, एक बैल के अवशेष और भारी मात्रा में गोमांस के अलावा कटान के औजार बरामद हुए। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपी दबोच लिए जबकि चार फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार मंगलवार देर रात ब्रह्मपुरी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि लिसाड़ी रोड पर रशीद नगर में हमराज चूरन वालों के मकान में गोकशी हो रही है। रात तीन बजे थाने की फोर्स ने मकान की घेराबंदी कर दबिश डाली तो अंदर गोकशी हो रही थी। कटान कर रहे युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। लेकिन पुलिस ने इनमें से चार को दबोच लिया। सीओ के अनुसार जिस मकान में गोकशी हो रही थी, वह मकान हमराज चूरन वालों का है। हालांकि वे लोग यहां नहीं रहते। इस मामले में मकान मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। फरार आरोपियों आबाद, रियाज, दिलशाद और हमराज की तलाश में दबिश दी जा रही है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने गोवध अधिनियम और पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पकडे़ गए आरोपी
राशिद पुत्र इस्लाम निवासी मस्जिद वाली गली रशीदनगर, सिराज पुत्र मोहर्रम अली निवासी सठला थाना मवाना, रिजवान पुत्र मोहर्रम अली निवासी सठला मवाना और सुहेल पुत्र रियाज निवासी मस्जिद वाली गली रशीदनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी करके लाते हैं गोवंश
पुलिस के अनुसार पकडे़ गए राशिद ने बताया कि वे लोग हरियाणा और दूसरे राज्यों व जिलों से संपर्क में रहते हैं। वहां से कम दामों में गाय और भैंस खरीदकर लाते हैं और उनका कटान करके उसका मांस शहर और आसपास सप्लाई करते हैं। पुलिस ने रात में ही नगर निगम की टीम को बरामद मीट के सैंपल भरने के लिए बुलाया। लेकिन टीम बुधवार सुबह वहां पहुंची। टीम ने बरामद मीट के नमूने लिए। इसके बाद मीट और अवशेष को जमीन में दबवा दिया गया। बरामद गाय, बैल को गोशाला में देने की कार्रवाई चल रही थी।
खास बात
- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में लिसाड़ी रोड पर चलता मिला मिनी कमेला
- आधी रात में दबिश, पुलिस पर फायरिंग, चार आरोपी दबोचे, चार फरार
- मौके से कटी हुई गाय, बैैल के अवशेष और जिंदा गोवंश भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed