फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहले छात्रा... पब्लिक, फिर पुलिस ने मनचलों को धुना

पहले छात्रा... पब्लिक, फिर पुलिस ने मनचलों को धुना

Sun, 10 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
पहले छात्रा... पब्लिक, फिर पुलिस ने मनचलों को धुना
मेरठ। कमिश्नरी चौराहे पर शनिवार दोपहर एक छात्रा ने दो मनचलों को चप्पलों से पीटा। आरोप है कि एक मनचला अश्लील क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर दो साल से ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने मुलाकात करने के बहाने मनचले को बुलाकर पुलिस को सूचना दे दी। मनचला अपने दोस्त के साथ पहुंचा तो छात्रा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पब्लिक ने भी अपने हाथ साफ किए।
विज्ञापन

इंचौली क्षेत्र के एक गांव की युवती शहर के एक कॉलेज में बीए की छात्रा हैं। ढाई महीने पहले छात्रा अपने मामा के घर माता के जागरण में गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात मवाना निवासी नितिन कुमार से हुई। नितिन ने छात्रा से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। नितिन तेजगढ़ी चौराहे पर रहकर जेसीबी चलता था। नितिन और छात्रा दो महीने पहले कंपनी बाग में मिले थे।
विज्ञापन

इसी दौरान नितिन ने छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो बन ली। आरोप है कि नितिन बार-बार धमकी देता था कि उसकी क्लिप इंटरनेट पर डाल देगा। तीन बार आरोपी ने धमकी देकर छात्रा को बुलाया। छात्रा परेशान हो गई और उसने अपने दोस्त को इसके बारे में बताया। छात्रा ने शनिवार को नितिन को फोन कर कमिश्नरी चौराहे पर बुलाया। नितिन जेसीबी मालिक फकरूद्दीन के बेटे कासिफ निवासी गोकलपुर भावनपुर को लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड को बताकर दौड़ी छात्रा
नितिन और उसके दोस्त को देखकर छात्रा कमिश्नरी गेट पर तैनात होमगार्ड इलियास के पास पहुंची। छात्रा ने इलियास से बताया कि दोनों युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे है। एक अश्लील क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हैं। इलियास ने दोनों युवकों को आवाज दी तो वह भागने लगे। तभी छात्रा दौड़ी और दोनों युवकों से भिड़ गई। चप्पल निकाली और उनकी पिटाई शुरू कर दी।
पब्लिक ने भी जमकर पीटा
युवती द्वारा मनचलों को सरेआम चप्पल से पीटता देख वहां भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों मनचलों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपी हिरासत में ले लिए। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया।

सिपाही ने दिखाई बहादुरी
पिटाई होने के बाद पब्लिक ने एक मनचले को फैंटम सिपाही मोहित पुंडीर की बाइक पर बैठा दिया। मनचला बाइक से कूदकर भागने लगा। जिस पर सिपाही ने उसको दबोचा और पैदल खींचकर अकेला थाने लाया। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस जीप में बैठाकर थाने लाई। थाने में आरोपियों को छुड़ाने के लिए सिफारिशों की लाइन लग गई। वहीं, इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला का कहना है कि दोनों आरोपियों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। छात्रा को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया है। थाने में जो लोग आरोपियों की सिफारिश में आए थे, उन्हें भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed