{"_id":"59a9c8ea4f1c1b56738b4d02","slug":"181504299242-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री का होर्डिंग लगाने वाले पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्यमंत्री का होर्डिंग लगाने वाले पर मुकदमा
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को राज्यमंत्री बताने वाले हमीदुल्ला पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
हमीदुल्ला खां द्वारा खुद को राज्यमंत्री बता शहर में होर्डिंग लगवाने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। भाजपा नेताओं ने इसे धोखाधड़ी बताया। उन्होंने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर ब्रह्मपुरी थाने में हमीदुल्ला खां के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
मेडिकल क्षेत्र के एल ब्लॉक में हमीदुल्ला खां नाम के व्यक्ति ने ईदुल-अजहा की बधाई देते होर्डिंग लगवाए हैं। इन होर्डिंग में उसने खुद को प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दर्शाया हुआ है। भाजपाइयों का कहना था कि मेरठ निवासी इस नाम का कोई भी व्यक्ति राज्यमंत्री नहीं है। शुक्रवार को इस मसले पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बासित अली और कई भाजपा कार्यकर्ता एसएसपी मंजिल सैनी दहल से मिले और मामले से अवगत कराया। उन्हें कई तथ्य और साक्ष्य दिखाकर इस मामले में कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया।
शाम को एसएसपी के निर्देश पर ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई गई। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि हमीदुल्ला खां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की ग्रीन सिटी का रहने वाला है। बासित अली की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, एलआईयू टीम ने भी इस मामले में भाजपा नेताओं से बात की है। दरअसल ईद का मौका होने की वजह से इस मसले को लेकर पुलिस के साथ एलआईयू भी अलर्ट थी।
विज्ञापन
कई दिन से खुद का करा था स्वागत
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बासित अली ने बताया कि हमीदुल्ला खां कई दिन से खुद को राज्यमंत्री बताकर घूम रहा था और अपना स्वागत करा रहा था। लोगों के काम कराने के दावे कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वह कई दिनों से उसकी छानबीन में लगे थे। उन्होंने हमीदुल्ला से मिलकर उसका विजिटिंग कार्ड लिया। कार्ड में उसने खुद को निदेशक/राज्यमंत्री प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश सहकारी खादी ग्रामोद्योगवस्तु आपूर्ति लिखा है। उसने खुद को योगेंद्र नाथ पांडे कबीना मंत्री उत्तर प्रदेश होना भी बताया। ये भी पता चला है कि हमीदुल्ला नाम का व्यक्ति संभवत: सपा सरकार में भी राज्यमंत्री था।
ईद के बाद गिरफ्तारी की तैयारी
शुक्रवार को जुमे की नमाज थी और शनिवार को ईद है। पुलिस को लगा कि हमीदुल्ला की तलाश में यदि अभी दबिश दी गई तो मामला गर्मा सकता है। इसलिए पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास नहीं किए। ईद के बाद उसकी गिरफ्तारी की तैयारी है।
खास बात
भाजपाइयों ने की थी एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग, ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट