{"_id":"59a870fa4f1c1b41738b49ca","slug":"181504211194-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चश्मदीद महिला गवाह ने मांगी थानेदार से सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चश्मदीद महिला गवाह ने मांगी थानेदार से सुरक्षा
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गोलाबड़ में दो साल पहले हुए रूपराम मर्डर केस की चश्मदीद उनकी पत्नी ने पुलिस सुरक्षा में गवाही को ले जाने की गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार को टीपी नगर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया।
गोलाबड़ निवासी शांति देवी ने बताया कि उनके पति रूप राम स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए थे। जुलाई 2015 में जमीन के विवाद में चार रिश्तेदारों ने घर में घुसकर उनके पति और उस पर जानलेवा हमला किया था। पति ने दम तोड़ दिया था, जबकि वह इलाज के बाद बच गई थी। उन्होंने चारों रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला कोर्ट में चल रहा है।
शांति देवी ने बताया कि अपने पति की हत्या की वह चश्मदीद गवाह है। आरोपी पक्ष सजा से बचने के लिए चाहता है कि वह गवाही न दे। पिछली तारीख पर भी आरोपी पक्ष के कई लोग कचहरी परिसर के आसपास घूम रहे थे। आरोपी पक्ष से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। शुक्रवार को उसकी गवाही है इसलिए वह चाहती है कि पुलिस उसे अपनी सुरक्षा में गवाही को ले जाए। कोर्ट ने भी इसके आदेश जारी किए हैं। जिसकी प्रति उन्होंने एसओ को दिखाई। एसओ टीपी नगर ने बताया कि केस के गवाहों को सुरक्षा देना पुलिस का फर्ज है। पुलिस महिला को सुरक्षा में गवाही को ले जाएगी।
विज्ञापन
खास बात
- दो साल पहले गोलाबड़ में हुई थी पति की हत्या, हमले में बच गई थी
- आज होनी है गवाही, टीपी नगर थाने पहुंचकर लगाई गुहार