फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रों ने की टोल पर तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा

छात्रों ने की टोल पर तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा

Wed, 08 May 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने की टोल पर तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा
-आधीरात को स्कार्पियो और बाइक से आये थे नशे में धुत छात्र
विज्ञापन

मेरठ।
लालकुर्ती क्षेत्र में आधीरात को नशे में धुत स्कार्पियो सवार छात्रों ने टोल पर तोड़फोड़ कर दी। टोलकर्मियों से मारपीट कर नकदी लूटने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार लालकुर्ती क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के पास कैंट बोर्ड का टोल बना है। आधी रात को स्कार्पियो और कुछ बाइकों पर सवार डेढ़ दर्जन से अधिक युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने तोड़फोड़ कर टोलकर्मियों से रुपयों वाला बैग छीनने का प्रयास किया। किसी की सूचना पर डायल-100 और लालकुर्ती पुलिस भी टोल पर पहुंची। डायल-100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तीन हमलावरों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि टोल पर तैनात श्रीपाल और सोनू सहित चार कर्मचारियों को चोट आई है। सभी का उपचार कराकर तहरीर ली जा रही है। तीन हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed