{"_id":"5c7ee18abdec2214114a21a9","slug":"171551819146-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी ने थाने में दी धमकी, कहा छोडूंगा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी ने थाने में दी धमकी, कहा छोडूंगा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुशारिक हत्याकांड
हत्यारोपी आशी ने लिसाड़ी गेट थाने में दी खुलेआम धमकी
पुलिस बरामद नहीं कर सकी हत्या में प्रयुक्त असलाह
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शादी समारोह में एलानिया हत्या करने के आरोप में गिरफ्तारी युवक आशी उर्फ कोरमा ने मंगलवार को थाने में खुलेआम धमकी दे डाली। पुलिस के सामने कहा कि उसे जेल जाना मंजूर है। लेकिन यदि किसी ने मुशारिक के पक्ष में पैरवी की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पुलिस हत्या में प्रयुक्त असलाह को आरोपी से बरामद नहीं कर पाई।
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट के ताज पैलेस में शादी समारोह के दौरान रविवार रात बसपा के पूर्व पार्षद के भतीजे मुशारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुशारिक के पिता गुलजार की तहरीर पर मुख्य आरोपी इस्लामाबाद निवासी आशी उर्फ कोरमा और सलीम व दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, वीडियो फुटेज में पुलिस ने देखा तो पता चला कि चार युवकों ने मुशारिक से हाथापाई की। जिसके बाद आशी ने पिस्टल से गोली मार दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि .32 बोर की गोली मारी गई थी। आरोपी अपने दोस्त से पिस्टल मांगकर लाया था। बाद में पिस्टल उसने एक मकान में छिपा दी। पुलिस पिस्टल बरामद करने के लिए आरोपी को लेकर पहुंची तभी वहां लोगों की भीड़ लग गई। हालात बिगाड़ते देख पुलिस हत्यारोपी को थाने ले आई। इस दौरान मुशारिक पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे। इस दौरान पुलिस के सामने ही आरोपी आशी ने धमकी दे दी कि यदि किसी ने भी मुशारिक के पक्ष में पैरवी की तो छोड़ूंगा नहीं। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने बताया कि पिस्टल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।