{"_id":"5c5c2db6bdec2273875d550e","slug":"171549544886-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड पार्क में युवतियों की वीडियों बनाने पर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूरजकुंड पार्क में युवतियों की वीडियों बनाने पर बखेड़ा
विज्ञापन
- विरोध करने पर युवती के दोस्त को आरोपियों ने पीटा
- पब्लिक ने घेरकर तीन आरोपी पकड़े, पुलिस को सौंपे
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सूरजकुंड पार्क में बैठी युवतियों की वीडियो बनाने पर बुधवार को बखेड़ा हो गया। युवती के दोस्त ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवतियों ने शोर मचाया तो लोगों ने तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। आरोपियों की पब्लिक ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। थाने में समझौता करने के लिए पंचायत चली। युवती ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी।
नौचंदी थानाक्षेत्र निवासी तीन युवतियां बुधवार शाम सूरजकुंड पार्क में बैठी थीं। एक युवती का दोस्त नितिन भी साथ था। आरोप है कि पार्क में घूमने आए पवित्र, परीक्षित और विवेक निवासी कल्याणपुर नौचंदी ने युवतियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। नितिन ने इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसे पीट दिया, जिसमें नितिन के सिर में चोट आई। बीचबचाव में युवतियों से भी खींचातानी हुई। लोगों की भीड़ लग गई। पार्क में हल्ला मचा कि युवतियों से छेड़खानी हो गई।
इसकी जानकारी लगते ही पार्क में घूम रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस घायल नितिन और तीनों युवकों को थाने ले आई। वहीं, आरोपियों और युवतियों के परिजन भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसमें आरोपियों द्वारा माफीनामा कराया गया। लेकिन युवती ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी।
विज्ञापन
पंचायत कर लो, फिर बता देना
दोनों पक्षों से 50 से अधिक लोग थाने में मौजूद थे। पुलिस ने लोगों से कहा कि पहले पंचायत कर लो, फिर हमें बता देना क्या कार्रवाई करनी है। इसको लेकर तीन घंटे तक थाना परिसर में ही पंचायत चलती रही। थाने में गहमागहमी रही। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि युवती की तहरीर आ गई है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
छेड़खानी का हल्ला मचा, भगदड़
पार्क में युवतियों से छेड़खानी होने पर भगदड़ मच गई थी। पार्क के अलावा बाहर से भी अन्य लोग वहां पहुंच गए थे। लेकिन युवतियों ने साफ कहा कि छेड़खानी नहीं हुई। तीनों युवक वीडियो बना रहे थे, आपत्ति करने पर उनके दोस्त नितिन को बुरी तरह पीटा गया। आरोपी के मोबाइल में उनकी वीडियो है। लोगों ने मोबाइल लेकर वीडियो देखी, जो डिलीट करा दी गई।
पहले भी पार्क में हुई वारदात
सूरजकुंड पार्क में पहले भी छेड़खानी और वीडियो बनाने पर बखेड़ा हो चुका है। लगातार शिकायत करने के बाद भी सिविल लाइन पुलिस एक्टिव नहीं हुई। शाम को पार्क में लोग जाते है। लेकिन गश्त नहीं होती। स्थानीय लोगों का कहना कि पुलिस के उच्चाधिकारियों से वह इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।