फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ीगेट में क्राइम ब्रांच को घेरा

लिसाड़ीगेट में क्राइम ब्रांच को घेरा

Sun, 02 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में क्राइम ब्रांच को घेरा
मेरठ। मोबाइल लूट के मामले में एक आरोपी की तलाश में लिसाड़ी गेट में क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार को दबिश दी। लोगों ने क्राइम ब्रांच टीम को घेर लिया। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। इसकी जानकारी पर लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। तब जाकर क्राइम ब्रांच को आरोपी अपने साथ लेकर आई। आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में पति को पीटा
मेरठ। लिसाड़ी गेट में छेड़छाड़ के विरोध में पति के साथ मारपीट कर दी गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दंपति बाइक से जा रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की थी। इसका विरोध करने पर पति की पिटायी कर दी। अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

हत्यारोपी जेल भेजा
मेरठ। लिसाड़ी गेट में जुआ खेलने के विवाद में दिव्यांग की हत्या के मामले में आरोपी जाकिर को पुलिस ने शनिवार जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जाकिर ने एक युवक से 20 हजार रुपये में पिस्टल खरीदा था। पुलिस पिस्टल बेचने वाले की भी तलाश कर रही है। वहीं, परिजनों ने दिव्यांग के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश
मेरठ। लिसाड़ी गेट में छत पर सो रही एक युवती से पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटकर पुलिस को सौंप दिया। यह घटना शुक्रवार रात की बतायी गई।
स्टोर संचालक पर पिस्टल तानी
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित एक हॉस्पिटल के बाहर मेडिकल स्टोर संचालक पर शनिवार को पिस्टल तान दी गई। स्टोर संचालक के बेटे ने काफी मिन्नत की, तब जाकर उसकी जान बची। इसकी जानकारी पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों में विवाद चल रहा है। इसको लेकर मारपीट हुई है।

महिला ने जहर खाया
मेरठ। कोतवाली के गुदड़ी बाजार निवासी करमअली की पत्नी शबाना ने जहरीली पदार्थ खा लिया। आरोप है कि दंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर महिला ने जहर खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed