फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कचहरी में महिला पर हमला, उठाने की कोशिश

कचहरी में महिला पर हमला, उठाने की कोशिश

Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में महिला पर हमला, उठाने की कोशिश
कचहरी में महिला पर हमला, उठाने की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। कचहरी में बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला पर उसके पति और अन्य ससुरालियों ने हमला बोल दिया और उसे उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला और उसके पिता के साथ मारपीट की। महिला का पति अधिवक्ता है।
लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद रईसुरहमान की बेटी राहिला की शादी पांच साल पहले कंकरखेड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक अब नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-10 में अपने परिवार के साथ रहता है। महिला का अपने पति और ससुरालियों से विवाद चल रहा है। 20 दिन पहले युवक दूसरा निकाह करने जा रहा था। तभी उसकी पत्नी राहिला ने नौचंदी थाने में बखेड़ा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक निकाह रुकवा दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर महिला अपने पिता के साथ कचहरी में तारीख पर गई थी। आरोप है कि महिला के पति और अन्य ससुरालियों ने महिला पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला को घसीटकर उठाने की कोशिश की। पीड़िता ने एक वकील के चैंबर में घुसकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस पीड़िता से तहरीर देने की बात कहते हुए चलती बनी। बाद में पीड़िता महिला अधिवक्ता के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और पति और ससुरालियों से जान का खतरा जताते हुए तहरीर दी। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या हुई तो पति होगा जिम्मेदार
महिला ने पुलिस अफसरों से कहा कि यदि उसके साथ अनहोनी या हत्या हुई तो इसका जिम्मेदार उसका पति होगा। पीड़िता ने कहा कि उसका कोर्ट में केस चल रहा है तारीख पर आने से रोकने के लिए उसके अपहरण की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed