फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक लापता, फौजी की पत्नी पर हत्या का आरोप, हंगामा

युवक लापता, फौजी की पत्नी पर हत्या का आरोप, हंगामा

Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
युवक लापता, फौजी की पत्नी पर हत्या का आरोप, हंगामा
युवक लापता, फौजी की पत्नी पर हत्या का आरोप, हंगामा
विज्ञापन


- परिजनों ने लिसाड़ीगेट थाने में किया हंगामा
- एसएसपी के निर्देश पर महिला के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण का केस

मेरठ। परीक्षितगढ़ निवासी युवक के परिजनों ने एक फौजी की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। लिसाड़ीगेट थाने में कार्रवाई न होने पर परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी महिला के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अमीनाबाद बड़ा गांव निवासी इकराम पुत्र मोहम्मद खुर्शीद का पांच साल पहले लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी फरीदा के पास आना जाना शुरू हुआ था। महिला का पति फौज में था, जिसकी कई साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तीन जून को युवक घर से महिला के घर जाने की बात कहकर सेंट्रो कार से निकला था। उसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने महिला से संपर्क किया तो महिला ने कहा कि उसे कोई जानकारी नहीं। जिसके बाद परिजनों ने परीक्षितगढ़ थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज करा दी। जिस कालोनी में महिला रह रही है, उसी के पास इकराम की कार लावारिस हालत में बरामद हुई। महिला का कहना है कि वह वह युवक को क्यों मारेगी। पांच साल से सारा खर्च उठा रही थी। बृहस्पतिवार को युवक के परिजन महिला के घर पहुंचे तो महिला गायब मिली। इसके बाद परिजन लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और एसओ मोहम्मद असलम का घेराव कर हंगामा किया। बाद में युवक के परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और एसएसपी से शिकायत की। परिजनों ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद लिसाड़ीगेट थाने में महिला के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed