फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 लाख लुटे थे चड्ढा ग्रुप के कर्मचारियों से, पुलिस खाली हाथ

18 लाख लुटे थे चड्ढा ग्रुप के कर्मचारियों से, पुलिस खाली हाथ

Mon, 08 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
18 लाख लुटे थे चड्ढा ग्रुप के कर्मचारियों से, पुलिस खाली हाथ
मेरठ। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मोहनपुरी में शनिवार रात चड्डा ग्रुप के कर्मचारियों से 13 नहीं 18 लाख रुपये की लूट हुई थी। कर्मचारियों ने थाना सिविल लाइन पर 18 लाख की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस इस केस में अभी तक खाली हाथ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के सहारे लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वारदात में लोकल बदमाशों के भी शामिल होने का शक है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि बदमाशों की संख्या छह थी। ये दो वाहनों पर थे। जो घटनास्थल से फरार होते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। एक्सपर्ट की मदद से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को साफ कराया जा रहा है। सीओ के अनुसार बदमाश वारदात से करीब आधा घंटा पहले ही शराब की दुकान के आसपास जमा हो गए थे और इधर-उधर घूमकर कैश वैन के आने का इंतजार रहे थे। उन्हें पता था कि चड्ढा ग्रुप के कर्मचारी किस वक्त मोहनपुरी में शराब और बीयर की दुकानों के सेल्समैनों से कैश कलेक्शन के लिए कैश वैन से पहुंचते हैं। वैन के आते ही उन्होंने अटैक किया।
विज्ञापन

कर्मचारी की मिलीभगत का अंदेशा
पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात में कंपनी से जुड़ा कोई पूर्व या वर्तमान कर्मचारी शामिल हो सकता है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों से उनके यहां पूर्व में नौकरी छोड़कर गए लोगों के नाम पते और मोबाइल नंबर मांगे हैं। साथ ही कैश कलेक्शन से जुडे़ कर्मियों की भी डिटेल और मोबाइल नंबर मांगे हैं। पुलिस इनके नंबरों की घटना स्थल पर लोकेशन ट्रेस करना चाहती है। हालांकि रविवार की वजह से ये काम नही हो सका। पुलिस को ये बात भी खटक रही है कि वैन पर मौजूद गन मैन ने फायरिंग काफी देर बाद क्यों की? पुलिस को संदेह है कि वारदात में कोई लोकल बदमाश भी है, इसलिए पहचान के लिए फुटेज को थानों में भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम का हिसाब नहीं बताया
एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला के अनुसार चड्ढा ग्रुप के कर्मचारियों ने पहले हड़बड़ी में 13 लाख की लूट बतायी थी। अब 18 लाख लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक इस रकम का कोई हिसाब-किताब उपलब्ध नहीं कराया गया है। एसओ के अनुसार उन्होंने कंपनी को फोन कर हिसाब किताब पहुंचाने को कहा। लेकिन कोई नहीं लाया।
खास बातें:
मोहनपुरी में शनिवार रात हुई थी शराब की दुकानों से कलेक्शन के दौरान वारदात
सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के सहारे लुटेरों की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed