{"_id":"5a284a574f1c1b74698c03e1","slug":"171512589911-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर फिरोजाबाद के व्यापारी को लगाया दो लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा कर फिरोजाबाद के व्यापारी को लगाया दो लाख का चूना
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शास्त्री नगर एल ब्लॉक निवासी अर्चना बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। बताया कि किसी व्यक्ति ने उनके पते पर अपना आधार कार्ड बनवा लिया है। अब उस व्यक्ति ने कोई घपला कर दिया है। मेडिकल पुलिस उनके घर आकर परेशान कर रही है। वहीं, मेडिकल पुलिस ने बताया कि कोई व्यक्ति अपना नाम प्रशांत बताकर फिरोजाबाद के किसी व्यापारी से संपर्क करता रहा। उसने खुद को जनरेटर व्यापारी बताकर कारोबार के लिए भरोसे में लेकर दो लाख रुपये अपने खाते में मंगा लिए। माल न मिलने पर मामला खुला। उसके आधार कार्ड में शास्त्रीनगर का पता था। फिरोजाबाद के व्यापारी ने मेडिकल थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पते पर जाकर जानकारी ली तो वहां रहने वाली महिला ने कहा कि इस नाम का कोई व्यक्ति यहां नहीं रहता। एसएसआई ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन