फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योगी के एजेंडे में स्मार्ट सिटी और मेरठ का विकास

योगी के एजेंडे में स्मार्ट सिटी और मेरठ का विकास

Sun, 19 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
योगी के एजेंडे में स्मार्ट सिटी और मेरठ का विकास
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में स्थानीय मुद्दों को बड़ी गंभीरता से उठाया। कहा कि मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। दिल्ली एक्सप्रेस-वे, रैपिड और मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट को फोकस किया, तो बूचड़खानों को लेकर भी वे सख्त दिखे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मेरठ में विकास को धार देने की बात कही। कई ऐसे प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने की बात कही जो यहां के लिए अहम हैं। चूंकि यह चुनाव भी स्थानीय निकाय का है तो योगी ने इसका बखूबी ख्याल रखा। कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने मेरठ को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराया है। इसे स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। चूंकि स्मार्ट सिटी को लेकर मेरठ में मशक्कत चल रही है तो जनता को यह इंतजार भी था कि योगी इस पर कुछ बोलें। अन्य कई विकास के प्रोजेक्ट पर भी उन्होंने हरी झंडी देने की बात कही।
विज्ञापन

रैपिड ट्रेन
योगी ने कहा कि उन्हाेंने रैपिड ट्रेन के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जो एनसीआरटीसी यानी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के पर्यवेक्षण में चल रहा है। तीस हजार करोड़ रुपये प्रोजेक्ट पर खर्च करने की बात कही जा रही है। लेकिन इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार सभी का अलग-अलग हिस्सा है। योगी ने साफ कहा कि यदि इसके लिए और धन भी देना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटा जाएगा। इससे मेरठ से दिल्ली एक जनता एक घंटे में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन
सीएम ने कहा कि मेट्रो ट्रेन को उन्होंने एक्सटेंशन दे दिया है। मेरठ में मेट्रो चलेगी। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर इधर से उधर चक्कर लगा रही थी। पिछली सरकार में दो करोड़ रुपये खर्च कर डीपीआर बनी। लखनऊ तक पहुंची। लेकिन इस सरकार में फिर से संशोधित डीपीआर बनाने को कह दिया गया। अब फिर से उस पर काम चल रहा है। योगी ने स्पष्ट कर दिया कि इस प्रोजेक्ट पर भी काम होगा।
दिल्ली एक्सप्रेस-वे
दिल्ली से मेरठ को जोड़ने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही है। दिल्ली में इस चरण पर काम भी चल रहा है। मेरठ में काम होना है। योगी ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली से मेरठ की कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी। चौथे चरण में यहां काम होना है। वर्षों से लोगों को इसका इंतजार है क्योंकि यह मेरठ को दिल्ली से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकेगा। योगी ने स्पष्ट किया कि इस पर भी तेजी से काम होगा।
हवाई अड्डा
योगी ने रीजनल एयर कनेक्टिविटी की बात कही। बताया कि जेवर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बन रहा है। मेरठ की हवाई पट्टी को भी डेवलप किया जाएगा। इस कनेक्टिविटी का असर यह होगा कि नौजवान यहां से पलायन नहीं करेगा। उसके रोजगार के साधन विकसित होंगे।

बूचड़खानों पर सख्ती
सीएम ने साफ कर दिया कि अवैध बूचड़खाने नहीं चलेंगे। कहा कि पहले कहीं भी पशु काटे जा रहे थे। एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पिछली सरकारों ने इस पर लगाम नहीं लगाई। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही इस पर अंकुश लगा दिया गया। अवैध बूचड़खाने कतई नहीं चलने दिए जाएंगे।
खास बात
- एयरपोर्ट, रैपिड ट्रेन, मेट्रो ट्रेन, दिल्ली एक्सप्रेस वे जैसे प्रोजेक्ट को गंभीरता से उठाया
- अवैध बूचड़खानों के प्रति सख्त दिखे योगी, कहा नहीं चलेेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed