{"_id":"59fcdada4f1c1b71548ba9ec","slug":"171509743322-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने में दंपति में जूतम पैजार, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला थाने में दंपति में जूतम पैजार, हंगामा
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाने में दंपति के बीच मारपीट, हंगामा
मेरठ। महिला थाने में शुक्रवार को दंपति के बीच जमकर मारपीट हुई और पुलिस तमाशबीन बनी रही। बाद में महिला ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। पति पर मारपीट करने और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इस दौरान महिला थाने के बाहर ही आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी।
दिल्ली निवासी एक महिला का निकाह 10 साल पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपीर गेट निवासी जावेद के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि उसके पति ने धोखे से दूसरा निकाह किया थी। कई बार पति ने मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। एक साल पहले उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। आरोप है कि जावेद ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला ने भी पति की जमकर खबर ली। महिला पुलिसकर्मी तमाशबीन रही और दंपति में जमकर ड्रामा हुआ। बाद में पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कराया। पीड़िता बिखलते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसओ महिला थाना नेहा चौहान पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने पीड़िता को समझाने की कोशिश की तो महिला ने कहा कि एसओ ने उसे बेइज्जत किया है। ऐसे कौन थाने में सुनवाई के लिए आएगा। बाद में एसओ महिला थाने को अधिकारियों ने तलब कर लिया। एसपी क्राइम ने पीड़ता को ससुराल से खर्चा दिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
खास बात
महिला ने पति पर मारपीट और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया