फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रिटायर्ड बीडीओ से दिनदहाड़े 40 हजार की लूट

रिटायर्ड बीडीओ से दिनदहाड़े 40 हजार की लूट

Thu, 17 Aug 2017 10:03 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड बीडीओ से दिनदहाड़े 40 हजार की लूट
मेरठ। मंगलपांडे नगर में बदमाशों ने बृहस्पतिवार दिनदहाड़े एक्टिवा सवार रिटायर्ड बीडीओ से पिस्टल के बल पर 40 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गंगानगर एल ब्लॉक निवासी रिटायर्ड बीडीओ अशोक शास्त्री ज्योतिष का काम भी देखते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने साकेत स्थित एसबीआई से चालीस हजार रुपये निकाले थे। यह रकम एक्टिवा की डिग्गी में रखकर वह जयदेवी नगर नौचंदी में अपने परिचित के घर पहुंचे। जहां उन्होंने रकम डिग्गी से निकाल ली थी। करीब एक घंटे बाद वह वहां से अपने घर चले तो रकम फिर डिग्गी में रख ली थी। जब वे सम्राट पुलिया से मंगल पांडे नगर की तरफ मुड़े तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने पिस्टल के बल पर उनकी चाबी कब्जे में ले ली जबकि तीनों बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। जिसके बाद बदमाश एक्टिवा में रखे 40 हजार रुपये लूटकर मंगलपांडे नगर के रास्ते फरार हो गए। एसओ मेडिकल मो. असलम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
कैमरे में कैद दो बदमाश
पुलिस ने एसबीआई साकेत, जयदेवी नगर और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। एक स्थान पर दो आरोपी बाइक पर जाते दिखाई पड़े। पुलिस का मानना है कि बदमाश रिटायर्ड बीडीओ का जयदेवी नगर से पीछा कर रहे थे। इसलिए उन्होंने चाबी छीनकर एक्टिवा की डिग्गी से रकम निकाली थी।
विज्ञापन

क्या ऐसे करती है पुलिस चेकिंग
बदमाश नौचंदी क्षेत्र से रिटायर्ड बीडीओ का पीछा कर रहे थे। जबकि जहां लूट हुई वह नौचंदी थाना क्षेत्र से कुछ ही दूर मेडिकल थाना क्षेत्र में है। आसपास के लोगों ने एसओ मेडिकल को बताया कि घटनास्थल के पास ही नौचंदी थाने की फैंटम पुलिस चेकिंग कर रही थी। लेकिन फैंटम सिपाहियों को लूट की भनक तक नहीं लगी। बाद में नौचंदी पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल मेडिकल क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed