फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सूरजकुंड पर दुकानों के विवाद में जमकर बखेड़ा

सूरजकुंड पर दुकानों के विवाद में जमकर बखेड़ा

Wed, 27 Mar 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड पर दुकानों के विवाद में जमकर बखेड़ा
दुकानदारों ने लगाया चबूतरे और दुकानों के ताले तोड़ने का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड पर दुकानों के विवाद में मंगलवार को बखेड़ा हो गया। दुकानदारों ने दुकानों के ताले तोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान पीड़ित लोगों ने कहा कि दुकानों के बाहर के चबूतरे भी तोड़ दिए गए।

भाजपा पार्षद अंशुल गुप्ता पीड़ित दुकानदारों के साथ सिविल लाइन थाने में पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूरजकुंड पर दुकानदारों की एक कांप्लेक्स में दुकानें हैं। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। दुकानों का किराया भी जमा कराया जाता है। भाजपा पार्षद का आरोप है कि एक व्यक्ति ने दुकानों को खरीदने की बात कहते हुए खाली कराने की धमकी दी। दुकानों के जबरन ताले तोड़े गये। पीड़ित दुकानदारों ने विरोध किया तो आरोपी ने सरेआम धमकी दी। हंगामा करने वालों में दीपक महाजन, करमवीर, विमला शर्मा, मंदीप, जयकारी, प्रेमसागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed