फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टीपीनगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार

टीपीनगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
टीपीनगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार
- पुलिस गिरफ्त में आया एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल
विज्ञापन

- मुठभेड़ के दौरान तीसरा बदमाश हुआ फरार, तलाश में दबिश
मेरठ। टीपीनगर पुलिस की रविवार शाम बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका तीसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है, जिसका उपचार कराया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द तीसरे बदमाश को भी दबोच लिया जाएगा।

टीपीनगर इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम रविवार की शाम मलियाना-पूठा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी पेट्रोलियम डिपो के समीप एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। करीब आते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। कुछ ही दूरी पर बदमाश बाइक छोड़ खेतों के रास्ते भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घायल बदमाश और फिर उसके एक अन्य साथी को दबोच लिया। जबकि तीसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, छह कारतूस, चार मोबाइल फोन व करिज्मा बाइक कब्जे में ले ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि साजन निवासी नई बस्ती हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आया दूसरा बदमाश प्रवीण निवासी मलियाना है। तीसरा बदमाश,अमान उर्फ सोनू निवासी मलियाना है। पूछताछ में इन बदमाशों ने मोबाइल लूट की घटनाएं कुबूल की हैं। कुछ और घटनाओं के खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed