फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो लड़की बोली, हम तो पति-पत्नी, बखेड़ा

दो लड़की बोली, हम तो पति-पत्नी, बखेड़ा

Sun, 24 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
दो लड़की बोली, हम तो पति-पत्नी, बखेड़ा
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में दो सहेलियों ने खुद को पति-पत्नी बताकर शनिवार को हंगामा कर दिया। परिजन एक युवती को साथ ले जाने की जिद पर अडे़ थे। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार एक मकान में किराए पर रहने वाली किशोरी की मकान मालिक की बालिग बेटी से दोस्ती हो गई थी। पांच दिनों पहले दोनों घर से चली गई थीं। मकान मालिक को उसकी बेटी शनिवार को मोहल्ले में ही घूमते मिली तो उसने उसे घर ले जाने की कोशिश की। इस पर युवती ने अपनी सहेली के साथ ही रहने की बात कही। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियां खुद को पति-पत्नी बताकर साथ रहने की बात कर रही हैं। फिलहाल दोनों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed