{"_id":"5b2579da4f1c1b8c278b6247","slug":"161529182682-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट में नमाज के बाद पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिसाड़ीगेट में नमाज के बाद पथराव, फायरिंग
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गेट के हुमायूं नगर में ईद की नमाज के बाद शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बीच रास्ते में मारपीट के बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला करते हुए फायरिंग कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार हुमायूं नगर निवासी आसिफ ईद की नमाज के बाद अपने घर जा रहा था। आरोप है कि आबिद के बेटे तनवीर ने उसके साथ गालीगलौज कर दी। आसिफ पास ही एक दुकान में जा घुसा। आरोपी युवक ने दुकान में घुसकर आसिफ पर हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। उसके बाद आरोपी पक्ष से तनवीर ने अपने पिता और अन्य लोगों को फोन करके बुला लिया। आरोपी पक्ष के लोगों ने आसिफ के घर में घुसकर हमला बोल दिया। मारपीट और तोड़फोड़ करने के साथ तमंचे से हवाई फायरिंग की।
घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे और असलाह लेकर घरों से बाहर आ गए। दोनों पक्षों में करीब 10-15 राउंड फायरिंग हुई। आसपास के लोग दहशत के चलते घरों में दुबक गए। दो गोलियां आसिफ के मकान के पास दीवार में घुस गई। करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग होती रही। कंट्रोल रूम की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला लिसाड़ी गेट और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आसिफ पक्ष पर लगाया आरोप
तनवीर ने सीओ कोतवाली के सामने आरोप लगाया कि वह हेयर कटिंग कराने गया था। एक बच्चे से विवाद को लेकर आसिफ पक्ष के लोगों ने उसे दुकान में घुसकर पीटा और उसके घर पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ ने बताया कि तनवीर को एक तमंचे के साथ हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से 315 बोर के खोखे और कारतूस बरामद किए हैं।
हमने समझौता कर लिया
दोनों पक्षों के लोग लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और पुलिस से कहा कि हमने समझौता कर लिया। इस पर सीओ कोतवाली भड़क गए और दोनों पक्षों के लोगों को फटकारकर भगा दिया। सीओ का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
खास बातें:
पुराने विवाद को लेकर हुमायूं नगर में हुआ बखेड़ा, भगदड़ मची