फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मकान बिकाऊ है लिखकर प्लाट में कर रहे थे कटान

मकान बिकाऊ है लिखकर प्लाट में कर रहे थे कटान

Thu, 31 May 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मकान बिकाऊ है लिखकर प्लाट में कर रहे थे कटान
लिसाड़ीगेट में अवैध कटान, दो धरे
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने बुधवार तड़के गोल्डन कॉलोनी में एक प्लॉट में दबिश देकर गोवंश कटान पकड़ा है। मौके से एक कटा हुआ बैल और कटान के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी सहित पांच फरार हो गए हैं।
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मो. असलम के अनुसार बुधवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि ईदगाह गोल्डन कॉलोनी में शहजाद के मकान में गोकशी हो रही है। इस पर पुलिस ने वहां छापा मारा तो मकान के बाहर बिकाऊ है लिखा था, लेकिन पास के ही एक खाली प्लॉट में कुछ हलचल नजर आई। पुलिस ने घेराबंदी कर प्लॉट में दबिश दी। इंस्पेक्टर के अनुसार प्लॉट के अंदर एक कटा हुआ बैल बरामद हुआ। कटान के औजार भी वहीं पडे़ थे। पुलिस को देख कटान कर रहे युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने इनमें से अशफाक निवासी उमर गार्डन और शाहरुख निवासी शौकत कॉलोनी को दबोच लिया जबकि पांच फरार हो गए। इंस्पेक्टर के अनुसार फरार आरोपी शहजाद निवासी गोल्डन कॉलोनी, चमन, रेहान निवासी श्याम नगर और सूखा, इमरान निवासी ऊंचा सद्दीकनगर हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मकान पर लिखा बिकाऊ है
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शहजाद है। उसने अपने घर पर मकान बिकाऊ है लिखा हुआ है ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मकान में देखा तो कमरों के पंखे चले हुए थे, इससे साफ है कि दबिश के बाद शहजाद के परिवार के लोग गायब हो गए। हालांकि इंस्पेक्टर के अनुसार मोहल्ले वालों ने बताया कि उसकी पत्नी मायके गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहने आया था जेल से
पुलिस ने बताया कि शहजाद पूर्व में भी गोकशी के मामले में पकड़ा गया था। वो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। पुलिस ने अनुसार पशुपालन विभाग की टीम को बुलाकर कटे हुए बैल के मीट के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed