फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हत्यारोपियों पर मेहरबान क्यों नौचंदी पुलिस

हत्यारोपियों पर मेहरबान क्यों नौचंदी पुलिस

Sun, 11 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों पर मेहरबान क्यों नौचंदी पुलिस
हत्यारोपियों पर नौचंदी पुलिस मेहरबान
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर में पीएसी के दरोगा की पत्नी सुमन की हत्या के मामले में आरोपियों पर पुलिस मेहरबान क्यों है। इसे लेकर नौचंदी थाना पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से 1.35 लाख रुपये ले लिए हैं। अब पुलिस सुबह नामजद आरोपियों को बुलाती है और शाम को छोड़ देती है। पिछले पांच दिन से यह सिलसिला चल रहा है।
शास्त्रीनगर के ब्लॉक में एक मार्च को होली की पूर्व संध्या पर दरोगा बृजपाल सिंह की पत्नी सुमन की हत्या कुख्यात अर्जुन राणा ने शराब के लिए पांच सौ रुपये न देने पर की थी। दरोगा के बेटे कविंद्र को भी गोली मार दी थी। 25 हजार के इनामी अर्जुन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दरोगा ने बहन सविता की हत्या मेें गवाही से रोकने के लिए सुमन की हत्या बताकर प्रताप, जितेंद्र और ओमपाल को भी नामजद किया था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों से एक लाख 35 हजार रुपये लिए हैं। इसमें उनको राहत दी है कि वे सुबह आए और शाम को घर चले जाएं। पुलिस ने जांच में कुछ नहीं किया। नामजद आरोपियों को पुलिस न जेल भेजती है और न क्लीन चिट दे रही है। कई दिनों से यह सिलसिला चला है। जिसको लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश है। इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। वहीं एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:

दरोगा की पत्नी की हत्या का मामला, परिजन बोले, आरोपियों से पुलिस ने लिए पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed