फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लव जिहाद

लव जिहाद

Thu, 28 Sep 2017 03:15 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
लव जिहाद
लव जिहाद का शोर मचा, पुलिस ने फरीदाबाद भेजा युगल
विज्ञापन

मेरठ। पहले धर्मांतरण फिर युवती से कोर्ट मैरिज करने की कोशिश को बजरंग दल ने लव जिहाद बताकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस अफसर भी कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिखे। यह प्रकरण तूल न पकड़ जाए, इसको देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार देर रात युगल को पुलिस कस्टडी में फरीदाबाद रवाना कर दिया।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के अनुसार युवती के परिजन रात करीब 9 बजे फरीदाबाद से कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। शादाब उर्फ सद्दाम हुसैन के खिलाफ युवती के परिजनों ने फरीदाबाद थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। शादाब मेरठ में छात्रा को लेकर आया था। इस संबंध में फरीदाबाद पुलिस से बात हो गयी है। चूंकि मुकदमा फरीदाबाद में दर्ज है, इसलिए युवती के वहीं बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं से आरोपी शादाब पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुर्के में धार्मिक स्थल ले गए
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर ने बताया कि छात्रा को जानबूझकर बुर्के में लाया गया। ताकि कोई उस पर शक न करे। धार्मिक स्थल से लेकर कचहरी तक सद्दाम के साथियों का जाल बिछा हुआ था। यह मामला सीधा-सीधा लव जिहाद का था। जिसकी शिकायत वह पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लान करके छात्रा को मेरठ लाया
आरोपी सद्दाम मेरठ में छात्रा को पूरी प्लानिंग के साथ लेकर आया था। छात्रा को लाने से पहले उसके दोस्तों ने पूरी तैयारी करा रखी थी। सद्दाम मंगलवार रात युवती को लेकर मेरठ में अपने दोस्त के घर पहुंचा था और सुबह धार्मिक स्थल गया था।
छात्रा बोली, धर्म कबूल कराया
एसओ महिला थाना नेहा चौहान के मुताबिक युवती ने बताया कि धार्मिक स्थल में उसको दो मौलवी मिले थे। दोनों मौलवी ने पूछा था कि क्या तुम मुस्लिम धर्म में आना चाहती हो, तुमको यह धर्म कबूल है। जिस पर छात्रा ने कबूल भी करना बताया। उसके बाद मौलवी ने निकाह कबूल कराया। यह प्रक्रिया करीब एक घंटे धार्मिक स्थल में चली। सद्दाम का दोस्त एक अधिवक्ता के चैंबर में ले गया। इसी दौरान बखेड़ा हो गया।
छात्रा की मौसी दरोगा है
छात्रा ने बताया कि उसकी मौसी महिला दरोगा है। जिसकी पोस्टिंग मेरठ में है। पुलिस ने महिला दरोगा से भी फोन पर बात की और छात्रा से बात करने थाने में आने को कहा। लेकिन दरोगा ने इंकार करते हुए कहा कि उसकी नौकरी का मामला है, वह किसी झंझट में नहीं पड़ना चाहती।

थाने में तस्करा डाला
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से हाथापाई की। सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी और इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला से मारपीट तक की गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कचहरी में तनाव की स्थिति बन गई थी। इस मामले की इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर थाने में तस्करा डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed