{"_id":"59b83d304f1c1bef7f8b66af","slug":"161505246512-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू स्वाभिमान संस्\nथा का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू स्वाभिमान संस् था का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारियों ने मंगलवार को आवास विकास के एक वरिष्ठ अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि पांच दिन पहले आवास विकास विभाग को एक भूखंड से अवैध निर्माण हटाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन आवास विकास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को संस्था के प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष कार्रवाई न होने की जानकारी लेने पहुंचे तो अधिकारी ने संस्था का एक पत्र दिखाया, जिसमें पूर्व में दिए गए ज्ञापन के विषय में खेद व्यक्त किया गया था। आरोप है कि कूटरचित पत्र तैयार कर संस्था की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। जब नाले की पटरी से अतिक्रमण हटाया जा सकता है तो रसूखदार भी अवैध निर्माण नहीं बचा पाएंगे। इस दौरान पुरुषोत्तम उपाध्याय, अमित चौहान, आदेश बैंसला, गौरव शर्मा, राहुल तोमर, दीपक सिंह, राजू तोमर, पवन गुप्ता, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।