फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समझौता न करने पर घर पर हमला, फायरिंग

समझौता न करने पर घर पर हमला, फायरिंग

Mon, 11 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
समझौता न करने पर घर पर हमला, फायरिंग
मेरठ। मुकदमे में समझौता न करने पर आधा दर्जन युवकों ने अब्दुलापुर के बाजार मोहल्ला में वादी पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विगत 12 जून को अब्दुलापुर निवासी दो पक्षों में पुरानी रंजिश और लेनदेन को लेकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। आमिल उर्फ कामिल पुत्र याकूब ने गांव के ही 13 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपी अरशद और परवेज को जेल भेज दिया था। जबकि नामजद आरोपी शाहिद पुत्र महमूद फरार चल रहा था। आरोप है कि रविवार को शाहिद ने आधा दर्जन युवकों के साथ आमिल के घर हमला बोल दिया। आमिल ने फैसला करने से इंकार किया तो आरोपियों ने आमिल और उसके परिवार के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। शोर मचने पर हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एसओ भावनपुर कर्मवीर सिह ने बताया कि आमिल के भाई नदीम ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed