{"_id":"5d1bafed8ebc3e3c797c5133","slug":"15620955742-modinagar-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में सारा रोड पर देर रात कुछ चोरों ने एक बर्तनों की दुकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख का सामान व दस हजार की नकदी चुरा ली। पीड़ित दुकानदार ने चोरी के मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी फिरोज की सारा रोड पर बर्तनों की दुकान है। सोमवार रात को फिरोज काम खत्म करके घर गया था। इस बीच देर रात कुछ चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में रखी दस हजार की नकदी व करीब दो लाख की कीमत का सामान आदि चुरा लिया। मंगलवार सुबह दुकान पर जाकर शटर टूटा देखकर फिरोज का चोरी के बारे में पता चला। पीड़ित ने चोरी केे मामले में स्थानीय चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। गौरतलब है कि पीड़ित का कहना है कि छह महीने में उसकी दुकान में दूसरी बार चोरी हुई है। इससे पूर्व फरवरी में उसकी दुकान में चोरी हुई थी।