{"_id":"5d1bafe08ebc3e3c8c3f68a2","slug":"156209556112-modinagar-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में बहे युवक की गोताखोर कर रहे तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गंगनहर में बहे युवक की गोताखोर कर रहे तलाश
विज्ञापन
24घंटे बाद भी नहीं मिला गंगनहर में बहा युवक
मुरादनगर। नई दिल्ली ईस्ट कैलाश निवासी अमित उर्फ भोला(26)पुत्र घनश्याम सोमवार को अपने दोस्त प्रवीन व तीन अन्य दोस्त के साथ नहर में नहाने आया था। नहाते समय अमित व प्रवीन नहर के तेज बहाव पानी में डूबने लगे। शोर मचाने पर शनि मंदिर के गोताखोर उन्हें बचाने के लिए कूद पड़े, कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने प्रवीन को बचा लिया, लेकिन अमित गहरे पानी में बह गया। पुलिस ने गोताखोरो की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को पुलिस व परिजनों ने नहर में अमित की तलाश में लगे रहे। नहर में बहे अमित के भाई राहुल ने ट्वीट कर नहर में डूबे भाई की तलाश के लिए मदद मांगी है। आरोप है कि पत्र लिखने और फैक्स करने के बावजूद एनडीआरएफ की टीम नहर पर नहीं पहुंची। जिससे परिवार के लोग हताश है। राहुल ने बताया कि अमित एक कपड़े की दुकान पर काम करता था, उसका छह माह का एक बच्चा है और पत्नी निष्ठा का रोकर बुरा हाल है। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ को पत्र लिखा गया है, निजी गोताखोरों की मदद से अमित की नहर में तलाश चल रही है।
महिला ने देवर पर लगाया मारपीट का आरोप
मुरादनगर। चर्च कॉलोनी की एक महिला ने अपने देवर पर गाली गलौच और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस से पीड़िता ने गुहार लगाई है।
चर्च कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि मंगलवार सुबह उसका देवर आया और गाली गलौच करने लगा, विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की।