फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कंकरखेड़ा में आधी रात को लूट

कंकरखेड़ा में आधी रात को लूट

Sun, 30 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में आधी रात को लूट
सभी केंद्र
विज्ञापन

गार्ड को बंधक बनाकर नकदी व लाखों का सामान लूटा
हथियारबंद आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा (मेरठ)। नेशनल हाइवे स्थित एक व्यापारी की मार्बल की दुकान और धर्म कांटे पर हथियारबंद आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने गार्ड को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। उसके बाद नकदी, मोबाइल, साइकिल, प्रिंटिंग व कीमती मशीन सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए। शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया।

पुलिस के अनुसार गांव नंगलाताशी निवासी वीरेंद्र पुत्र कृपाल सिंह का नेशनल हाइवे स्थित दायमपुर गांव के सामने कृपाल धर्म कांटा और मार्बल की दुकान है। जिस पर गार्ड गुलाब सिंह निवासी गढ़मुक्तेश्वर ड्यूटी करता है। गार्ड ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह ड्यूटी पर था। इस बीच हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने धर्मकांटे पर धावा बोल दिया। उसे गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद गल्ले में रखे 10 हजार रुपए, मोबाइल, साइकिल, प्रिंटिंग मशीन, आई टी मशीन, इनवर्टर बैटरी आदि सामान लूटकर ले गए। किसी तरह गार्ड ने बंधन मुक्त पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed