{"_id":"5d0fe9ca8ebc3e65df24c497","slug":"15613239616-modipuram-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट मामले में एक संचालक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक बोट मामले में एक संचालक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स द्वारा बाइक बोट के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का एक और मामला रविवार को पल्लवपुरम थाने पर दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मास्टर कॉलोनी गांधी नगर सरधना निवासी वीरेंद्र सिंह ने थाना पल्लवपुरम पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीरेंद्र सिंह ने अप्पू एंकलेव निवासी संजय गोयल पुत्र हंसराज, समर्थ गोयल पुत्र संजय गोयल, विजय कसाना व संजय भाटी के विरुद्ध लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ माह पूर्व संजय गोयल, समर्थ व विजय कसाना आदि उनके संस्थान पर आए और उनसे बाइक बोट योजना में पैसा लगाकर बैंक ब्याज से ज्यादा कमाई करने का प्रलोभन दिया। जिसके तहत वीरेंद्र सिंह ने संजय गोयल को उनके घर पर जाकर तीन लाख दस हजार पांच सौ रुपये दे दिए। जिसमें संजय गोयल ने गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स की वेबसाइट पर पांच आईडी खोल दीं। जिसमें प्रतिमाह रकम भेजने को कहा। कंपनी ने वीरेंद्र सिंह के साथ धोखाधड़ी करते हुए उन्हें कोई रकम नहीं भेजी। मांगने पर भी रकम न मिलने पर कई माह से संजय गोयल के चक्कर काट रहे वीरेंद्र सिंह ने रविवार को थाना पल्लवपुरम पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार संजय भाटी और विजय कसाना बाइक बोट कंपनी के संचालक सदस्य हैं।