{"_id":"5d0e8b498ebc3e28f51f6940","slug":"15612342337-modinagar-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जेठ व ससुर पर लगाया मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने जेठ व ससुर पर लगाया मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी सीमा के अनुसार पुश्तैनी घर को लेकर उसका व उसके पति शेखर का ससुराल पक्ष के लोगों के साथ विवाद चल रहा है। इसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हो चुका है। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर को भी उसके पति का झगड़ा हुआ था। शाम को उसका ससुर व जेठ शराब के नशे में उसके घर आए और गाली गलौज करने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और घर में रखा एलईडी टीवी व अन्य सामान तोड़ दिया। पीड़िता ने पति को फोन करके घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने स्थानीय चौकी पर जाकर शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।