फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्यूबवेल में उतरे करंट से युवक की मौत

ट्यूबवेल में उतरे करंट से युवक की मौत

Fri, 21 Jun 2019 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल में उतरे करंट से युवक की मौत
ट्यूबवेल में उतरे करंट से युवक की मौत
विज्ञापन

दौराला। मछरी गांव के जंगल में पानी देने के दौरान ट्यूबवेल में फाल्ट के बाद उतरे करंट से युवक की मौत हो गई। परिजनोें ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
पुलिस के अनुसार मछरी गांव निवासी 23 वर्षीय रवि सैनी खेती करता है। बुधवार रात वह खेतों में पानी दे रहा था। इसी दौरान ट्यूबवेल के अंदर फाल्ट हो गया। फाल्ट की आवाज सुनकर रवि ट्यूबवेल के अंदर पहुंचा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे अन्य किसानों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। ग्रामीणों के साथ परिजन रवि को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचें। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। देररात ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार परिवार में रवि की पत्नी रेनू, डेढ़ साल की बेटी, पिता और दो भाई हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया
युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों को शव को सौंप दिया। -रितेश कुमार, एसओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed