फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक्सप्रेस-वे की साइट डंपर की चपेट में आकर मुंशी की मौत

एक्सप्रेस-वे की साइट डंपर की चपेट में आकर मुंशी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे की साइट डंपर की चपेट में आकर मुंशी की मौत
एक्सप्रेस-वे की साइट पर डंपर की चपेट में आकर मुंशी की मौत
विज्ञापन


मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र केे मुरादाबाद गांव में शुक्रवार सुबह एक्सप्रेस-वे की साइट पर डंपर की चपेट में आकर एक मुंशी की मौत हो गई। मुंशी की मौत के बाद भड़के हुए मजदूरों ने एक्सप्रेस की साइट पर हंगामा किया। मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद मजदूर शांत हुए।
दनकौर ऊंची निवासी निरंजन उर्फ मोनू एक्सप्रेस-वे की साइट पर मुंशी का काम करता है। शुक्रवार सुबह काम के पूर्व किसी काम से साइट पर गया था। इस दौरान निरंजन एक डंपर की चपेट में आ गया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निरंजन की मौत से नाराज श्रमिक साइट पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। ठेकेदार द्वारा मुआवजा दिए जाने का आश्वासन मिलने के बाद मजदूर शांत हुए। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाप्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि एक महीने के अंदर एक्स्प्रेस-वे की साइट पर मजदूर की मौत होने का यह दूसरा मामला है। गत माह चुड़ियाला गांव में भी एक्सप्रेस-वे की साइट पर रोड रोलर की चपेट में आकर एक अन्य श्रमिक शिवकुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed