{"_id":"5cf97ba3bdec2207103595dd","slug":"155985398115-sardana-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को मारपीट कर निकाला-रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को मारपीट कर निकाला-रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
सरधना। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को सुसराल पक्ष ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। बृहस्पतिवार को महिला परिजनों के साथ थाने पहुंची और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
अलीपुर गांव निवासी निशा की शादी एक वर्ष पूर्व दिल्ली के मीतनगर निवासी विनित के साथ हुई थी। निशा का आरोप है कि उसकी ससुराल वाले दहेज कम मिलने को लेकर आए दिन उत्पीड़न करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। आरोप है कि बुधवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। जिस पर वह अलीपुर गांव पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। बृहस्पतिवार को निशा परिजनों के साथ थाने पहुंची और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विनित, ससुर मानसिंह, सास बबली, ननद शालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।