फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मटौर गांव में घर में घुसकर किशोरी से छेडछाड, दुष्कर्म का प्रयास

मटौर गांव में घर में घुसकर किशोरी से छेडछाड, दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 07 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
मटौर गांव में घर में घुसकर किशोरी से छेडछाड, दुष्कर्म का प्रयास
घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप का प्रयास
विज्ञापन

- दौराला क्षेत्र के एक गांव की घटना
दौराला। दौराला क्षेत्र के गांव में बुधवार रात तीन युवक घर में घुस गए और किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता द्वारा दौराला थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

किशोरी के परिजनों के अनुसार बुधवार रात गांव सभी मकान की छत पर सोए हुए थे। जबकि किशोरी घर में काम कर रही थी। किशोरी को अकेला देख गांव के तीन युवक घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। जिस पर उसने शोर मचा दिया। आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। जानकारी पर थाना पुलिस भी पहुंची पर आरोपियों का पता नहीं चल सका। पीड़िता के परिजनों ने सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed