फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल एडमिशन के नाम पर करोड़ों ठग चुका राजकुमार कर्णवाल

मेडिकल एडमिशन के नाम पर करोड़ों ठग चुका राजकुमार कर्णवाल

Thu, 30 May 2019 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल एडमिशन के नाम पर करोड़ों ठग चुका राजकुमार कर्णवाल
सहारनपुर समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ===
विज्ञापन

- गिरफ्तारी की सूचना पाकर मेरठ पुलिस से मिलने पहुंचे दो पीड़ित परिवार
- जागी न्याय की उम्मीद, एसएसपी नितिन तिवारी से आज करेंगे मुलाकात
मेरठ।
राज्यमंत्री बनवाने का सपना दिखाकर लोगों से लाखों की ठग करने वाला राजकुमार कर्णवाल व उसके गिरोह की गिरफ्तारी के बाद उनकी कारगुजारी के नये-नये मामले सामने आने लगे हैं। ताजा मामला मेडिकल में प्रवेश से जुड़ा है। राजकुमार दो लोगों से मेडिकल में प्रवेश के एवज में एक करोड़ 25 लाख रुपये ठग चुका है। बुधवार दोपहर दो पीड़ित परिवार पुलिस ऑफिस पहुंचे। ये लोग बृहस्पतिवार को एसएसपी नितिन तिवारी से मुलाकात करेंगे।
सहारनपुर शुगर मिल में बतौर यूनिट हेड तैनात रहे विजयपाल सिंह ने बताया कि वर्ष-2015 में उनके बच्चे ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। बच्चे को पीजी में प्रवेश दिलाना था। तभी उनके विभागीय कर्मचारी नरेश ने उनकी मुलाकात राजकुमार कर्णवाल से कराई। राजकुमार ने भरोसा दिलाया कि वह उनके बच्चे का जौलीग्रांड देहरादून में पीजी आर्थोपेडिक में प्रवेश करा देगा। उनके बेटे के दोस्त ने भी प्रवेश की इच्छा जाहिर की और उसे भी राजकुमार से मिला दिया। 60-60 लाख में एडमिशन की बात पक्की हो गई। पांच-पांच लाख की पहली किश्त उन्होंने राजकुमार को दी। 15 दिसंबर 2015 में उन्होंने दोनों बच्चों के प्रवेश के लिए 60-60 लाख रुपये दे दिए। करीब 10 दिन बाद पांच लाख रुपये और मांगे, जो उन्होंने राजकुमार के एकाउंट में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

मंत्री कोटे से एडमिशन का दिया भरोसा
विजयपाल सिंह के अनुसार, राजकुमार ने मंत्री कोटे से एडमिशन का भरोसा दिलाया था। इसी बीच वह उसके घर भी पहुंचे, जहां हरीश रावत, अमर सिंह, त्रिवेंद्र रावत सरीखे नेताओं के साथ उसके फोटो देख किसी तरह का शक नहीं हुआ। राजकुमार दो महीने तक एडमिशन के लिए टरकाता रहा। फिर कहने लगा कि उसके केतन देसाई से अच्छे संबंध हैं। वह एमसीआई से एप्रूवल दिलाकर सीटें बढ़वा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के दिए दोनों चेक हुए बाउंस
विजयपाल सिंह ने बताया कि एक करोड़ 25 लाख रुपये राजकुमार को सौंपने के बाद वह समय-समय पर उससे मुलाकात करते रहे। कई बार फोन पर पैसे लौटाने को लेकर बहस भी हुई। दिसंबर 2016 में उसने उन्हें 60 लाख और 65 लाख के दो चेक सौंपे। चेक उन्होंने एकाउंट में लगाए तो बाउंस हो गये। इतना सब कुछ होने के बावजूद राजकुमार उनसे मुलाकात कर भरोसा दिलाता रहा। बाद में उसने दो-दो लाख करके सारे पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। दो जून को उसे पहली किश्त देनी थी, लेकिन उससे पहले ही वह दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed