फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहले सिर पर प्रहार किया और फिर घोट दिया गला

पहले सिर पर प्रहार किया और फिर घोट दिया गला

Tue, 28 May 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
पहले सिर पर प्रहार किया और फिर घोट दिया गला
मेरठ। पत्नी के हत्यारोपी जसवीर भाटी से पुलिस ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जसवीर ने हत्या से जुड़ी कई जानकारी दी। बताया कि वह पत्नी की हत्या कर शव कंबल में लपेटकर ले जाना चाहता था। जिसे नहर में फेंकने की प्लानिंग थी। लेकिन अकेला होने के चलते शव को उठा नहीं पाया। जिसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

आरोपी जसवीर ने बताया कि वह पत्नी को मारने की छह माह से प्लानिंग बना रहा था। कई बार उसको अलग जगह मारने की कोशिश की। लेकिन वह बच गई। बीते शुक्रवार रात दोनों ने होटल से मंगाकर खाना खाया था। सुबह दोनों में अवैध संबंधों को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद उसने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कंबल में लपेटा। लेकिन उसको उठा नहीं पाया। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

हद हो गई... परिवार से दूर किया
पुलिस के मुताबिक जसवीर ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। यह भी कहा कि उसने मुझे परिवार से भी दूर कर दिया था। पिता अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। उसने पिता से मिलने की बात कहीं, जिस पर वह गालीगलौज करने लगी। उसने साफ कहा कि परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं करना। इसको लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद पिता से मिला
पुलिस ने बताया है कि जसवीर हत्या करने के बाद अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मिला था। लेकिन वहां उसने पत्नी के मारने की कोई बात नहीं बताई। उसके बाद जसवीर अपने गांव में गया। गांव के कुछ लोगों से मिलने के बाद वह लौट आया। सोमवार को जसवीर कचहरी में आया। कई अधिवक्ताओं से मुलाकात भी की। बताया गया कि जसवीर कई-कई दिनों में अपने अधिवक्ता के पास आता था। उसके दो भाई हैं। गांव की जमीन भी जसवीर बेच चुका है।

सात साल के साथ का दुखद अंत
जसवीर की मुलाकात सात साल पहले पूजा से हुई थी। दोनों एक कॉलेज में मिले थे। शादी के दो साल बाद दोनों के संबंधों में दरार आनी शुरू हुई। जसवीर शराब पीने लगा और अपने गांव की जमीन बेचनी शुरू कर दी। एक साल से जसवीर व पूजा किराये पर फ्लैट लेकर गंगानगर में रहने लगे। लेकिन दोनों में शक मौत की तरफ खींचता चला गया। जिसका नतीजा हुआ कि पूजा को जान गवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed