फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदमाश नहीं, भीड़ ने धुने थे स्टंटबाज

बदमाश नहीं, भीड़ ने धुने थे स्टंटबाज

Tue, 21 May 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
बदमाश नहीं, भीड़ ने धुने थे स्टंटबाज
बदमाश नहीं भीड़ ने धुने थे स्टंटबाज
विज्ञापन

माधवपुरम चौकी के पास रविवार को पेट्रोल पंप पर हुई लूट का मामला
रास्ते में जाते युवक से टकराई थी दो युवकों की बाइक
पूछताछ और पीड़ितों से आमना सामना कराकर पुलिस ने थाने से छोड़ा
मेरठ।
माधवपुरम पुलिस चौकी के पास पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात हुई लूट के मामले में भीड़ ने बदमाश समझाकर जिन दो युवकों को पीटा था, वह स्टंटबाज निकले। जिस समय बदमाश बाइकों से भागे थे तभी बाइक सवार दो युवकों ने एक राहगीर को टक्कर मार दी थी। रात में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों युवकों को थाने से छोड़ दिया।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-एक निवासी विशाल रविवार रात बाइक में पेट्रोल डलवाने माधवपुरम सेक्टर-चार स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर गया था। दोस्त शिवम निवासी इंदिरा कॉलोनी भी साथ में था। पंप के पास पहुंचते ही दो स्कूटी व एक बाइक पर आए छह बदमाशों ने विशाल की कनपटी पर तमंचा तानते हुए पर्स, मोबाइल व बाइक लूट ली। विरोध करने पर तमंचे की बट से शिवम का सिर फोड़कर फरार हो गए। काफी दूर पहुंचने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर भी किया। इस दौरान करिज्मा बाइक से दो युवक स्टंट कर रहे थे। इन युवकों ने एक अन्य युवक को टक्कर मार दी और बाइक सवार दोनों जमीन पर गिर गये।
विज्ञापन

इसके बाद भीड़ ने दोनों युवकों को बदमाश समझाकर पीटा। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह का कहना है कि दोनों युवकों जिन्हें बदमाश समझाकर पकड़ा था, उनके साथियों से पूछताछ की। यह सभी लिसाड़ीगेट के रहने वाले हैं। पता चला वह बाइक से रात में स्टंट कर रहे थे। अचानक एक युवक को टक्कर लग गई। तभी कुछ लोग पीछे से शोर मचाते आ रहे थे, यह लुटेरे हैं। इस पर भीड़ ने पीटना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी फुटेज देखी, लेकिन कोई भी लुटेरा फुटेज में नहीं आया। पेट्रोल पंप से काफी दूर लूट हुई थी। जिन युवकों से लूट हुई उन्होंने पकड़े गये युवकों को पहचान से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed